छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह। विष्णुदेव साय आज लेंगे सीएम पद की शपथ, 6 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हटने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया है। आज राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

CM Oath Ceremony: यह लेकर जाना रहेगा प्रतिबंधित

CM Oath Ceremony: सभा स्थल में विस्फोटक सामग्री, पटाखा, बारूद, ज्वलनशील सामग्री, पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल, अल्कोहल, माचिस, जैल, सिगरेट, बीड़ी, खाद्य सामग्री, पानी की बोतल, गुटखा, तंबाकू और किसी भी प्रकार की खाने की वस्तु, धारदार वस्तुएं, चाकू, छूरी, ब्लेड, कैंची, रेजर समेत किसी भी प्रकार का खिलौने वाले अन्य सामान।

9 : 55 : 15 AM

CM Oath Ceremony: प्रवेश के लिए 15 से ज्यादा गेट

CM Oath Ceremony: कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए 15 से ज्यादा गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा वीवीआइपी और वीआइपी गेट भी बनाए गए हैं, जहां पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ ही टीआइ समेत पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। सभी की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

10 : 00 : 48 PM

CM Oath Ceremony: इंटरनेट मीडिया पर आदिवासी मुख्यमंत्री के लिए बधाइयों का तांता

छत्तीसगढ़ को पहले आदिवासी मुख्यमंत्री मिलने व शपथ ग्रहण समारोह के लिए बधाइयों का तांता इंटरनेट मीडिया में भी छाया रहा। भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह व छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बनने शुभकामनाएं दी। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने अपने एक्स पोस्ट में साय को छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बताकर उन्हें शुभकामनाएं दी। रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

10 : 00 : 40 PM

CM Oath Ceremony: मुख्यमंत्री ने जूदेव के स्वजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने स्व. जूदेव की धर्मपत्नी माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। माधवी देवी ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

9 : 43 : 48 PM

CM Oath Ceremony: 2:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक कुल तीन घंटे 15 मिनट रुकेंगे। बुधवार को विशेष विमान से वे दोपहर 2.10 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5.25 बजे से माना एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे। समारोह के लिए 14 अन्य विशिष्ट अतिथि विशेष विमान से छत्तीसगढ़ पहुचेंगे।

7 : 24 : 02 PM

CM Oath Ceremony: भाजपा नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा

राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है।मंगलवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, बृजमोहन अग्रवाल, विजय शर्मा, राजेश मूणत, भूपेंद्र सवन्नी, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं ने साइंस कालेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

5 : 46 : 49 PM

CM Oath Ceremony: पुलिस ने पार्किंग और रूट मैप किया जारी

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सांइस कालेज मैदान रायपुर में प्रस्तावित है। ऐसे में यहां भीड़ होगी। सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है। मंच पर आसीन होने वाले व्यक्ति एमआइपी पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। वहीं मंत्री व विधायकों के स्वजन डीडीयू आडिटोरियम अपना वाहन पार्क करेंगे। इसके अलावा रायपुर पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए हैं।

3 : 55 : 55 PM

CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण से पहले पुलिस ने होटलों को खंगाला

CM Oath Ceremony: साइंस कालेज मैदान में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखकर रायपुर पुलिस अलर्ट है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ यातायात व पुलिस बल ने मिलकर शहर के होटल, लाज, ढाबों की जांच की। इस दौरान वहां रूकने वाले लोगों की तस्दीक भी की गई।

2 : 24 : 43 PM

CG CM Oath Ceremony: सीएम साय ने फोन कर पूर्व सीएम, डिप्टी सीएम को दिया आंमत्रण

CG CM Oath Ceremony: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

12 : 38 : 32 PM

CM Oath Ceremony: 50 हजार कुर्सियां और सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात

CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन जांच अभियान जारी है।

12 : 35 : 30 PM

CM Oath Ceremony : साव ने कहा- ऐतिहासिक होगा शपथग्रहण समारोह

CM Oath Ceremony : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व लोरमी विधायक अरुण साव ने कहा, भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होने वाला है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। देश के पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों का आमंत्रित किया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *