विधानसभा चुनाव 2023 : चुनाव से पहले नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू, जानिए किसने लगाया किस पर आरोप…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 90 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर तो दूसरे फेज में 17 नवंबर को मतदान होंगे। चुनाव से पहले नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगाया गंभीर आरोप

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, छत्तसीगढ़ को मुख्यमंत्री ही लूटने लगे। कोयले के लिए मुख्यमंत्री खुलेआम 25 रुपये की वसूली करने लगे। बिना होलमार्क के 40 प्रतिशत शराब को शराब की दुकान पर बेचना, यह छत्तीसगढ़ में पराकाष्ठा हो गई। भ्रष्टाचार तो होता है मगर दुनिया में ऐसा करप्शन कहीं नहीं हुआ होगा जहां सरकार अपने अधिकारियों के साथ मिलकर करप्शन में संलिप्त है। ऐसा उदाहरण पूरे देश में कहीं नहीं मिलेगा जैसा भूपेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *