विधानसभा चुनाव 2023 : बिलासपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लांच किया कांग्रेस का थीम सांग…

raipur@khabarwala.news

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने पुलिस मैदान में चुनावी सभा को संबाेधित किया। संबोधन से पहले उन्होंने कांग्रेस का थीम सांग लांच किया। थीम सांग में राज्य सरकार द्वारा पांच वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की तस्वीर दिखाई है। राजीव गांधी न्याय योजना से लेकर गोधन न्याय योजना सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की झलक दिखाई गई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर में आयोजित चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मां महामाया, अरमा मैया के जयकारों से की। उन्होंने यहां खैरागढ़ में की गई घोषणाओं को एक बार फिर दोहराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *