राशिफल 24 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

मेष राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मानसिक रूप से भी प्रभावित रहेंगे। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें।

 

वृषभ राशि- सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय, काल्पनिक भय मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार भी अच्छी स्थिति में है। लाल वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी लेकिन आय के मार्ग में ध्यान देना पड़ेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक। व्यापार भी ठीक ठाक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

 

कर्क राशि- स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अशुभ समय रहेगा। प्रेम संतान लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

 

सिंह राशि- अपमानित होने का समय रहेगा। यात्रा में कष्ट। पूजा में अतिवादी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

 

कन्या राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य ध्यान दें। कोई उंगली उठ सकती है आपके चारित्रिक स्थिति पर। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात बहुत शुभ नहीं होगी। व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। कुल मिलाकर मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

 

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रुओं की हार होगी। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

 

मकर राशि- घर में उथल-पुथल सा माहौल रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- नाक-कान व गला की परेशानी हो सकती है। अभी व्यापारिक विस्तार रोक दें। भाइयों व मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- जुआ, सट्टा-लॉटरी में पैसे अभी न लगाएं। कुटुंबों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं। कुल मिलाकर मध्यम समय। काली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *