राशिफल 18 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- सरकारी तंत्र से लाभ, व्यावसायिक स्थिति में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

 

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का कोई रिस्क मत लें। नुकसान संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीकठाक। शारीरिक स्थिति मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

 

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

 

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुद्धि से सभी पर विजय पा लेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

कन्या राशि- स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी तूतू-मैंमैं वाली है। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। हरी वस्तु पास रखें।

 

वृश्चिक राशि- धनार्जन होता रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान को अनियंत्रित न होने दें। निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भाग्य साथ देगा। भाग्यवश कुछ पैसे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा व व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश करने से बचें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

मकर राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य बढ़िया। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम में दूरी, संतान से मनमुटाव बाकि स्थिति आपकी ठीक दिख रही है। व्यापार की स्थिति भी ठीक रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए साधन से भी पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। हर तरह से बहुत अच्छी स्थिति दिख रही है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *