raipur@khabarwala.news
जशपुरनगर 02 फरवरी 2023/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग के प्रधान पाठक श्री शकील अहमद, शासकीय माध्यमिक शाला मेंढरबाहर में प्रधान पाठक श्री पारसनाथ साय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल के सहायक ग्रेड 03 श्री नरेन्द्र राम 31 जनवरी 2023 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत हुए।
जिला कार्यालय जशपुर के सभागार में विगत दिवस 31 जनवरी को अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, कोषालय अधिकारी श्री गणेशू प्रसाद घिदौडे और सहायक कोषालय अधिकारी श्री जितेंद्र मिंज, द्वारा सभी सेवनिवृत शासकीय सेवकों को शाल, श्रीफल एवं पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) देकर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृति तिथि के पूर्व ही पीपीओ जारी होने पर तीनों पेंशनरों ने कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन अम्बिकापुर संयुक्त संचालक श्री के.एस.मरावी, उप संचालक श्री अनिल तिर्की, सहायक संचालक श्री राम नारायण राम, अपने कार्यालय के प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य कार्यालय सहायकों को आभार प्रकट किया।

