राज्यपाल अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रही, अपने पद से अलग हो जाना चाहिए : मंत्री टीएस सिंहदेव

raipur@khabarwala.news

रायपुर। प्रदेश में आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रहे सियासी बवाल के बीच आज कांग्रेस ने जन अधिकार रैली का आयोजन किया है। रैली की शुरुआत राजधानी स्थित साइंस कॉलेज मैदान से हो चुकी है। कांग्रेस की इस महारैली में मंत्री TS सिंहदेव ने कहा कि राज्यपाल अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रही है।

राज्यपाल को अपने पद से अलग हो जाना चाहिए। मंत्री TS सिंहदेव ने यह भी कहा कि राज्यपाल को विधेयक पर हां या ना कहना चाहिए। साथ कांग्रेस महारैली को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कहा कि राज्यपाल को अपने पद को छोड़ देना चाहिए। एकात्म परिसर से राजभवन चल रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *