आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…

raipur@khabarwala.news

धमतरी 15 दिसम्बर 2022 :प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के दो व्यक्ति के परिजनों को कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत राशि की है। मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद तहसील के ग्राम कोड़ापार की श्रीमती सीताबाई यादव की नहर के पानी में डूबने से 18 जून 2022 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पुत्र श्री धर्मेन्द्र यादव को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह स्थानीय मकेश्वर वार्ड, धमतरी निवासी श्री सुरेश शर्मा को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दरअसल भारी वर्षा से मिट्टी की दीवाल गिरने की वजह से उनकी पुत्री कुमारी प्रिया शर्मा की 19 जून 2022 को मृत्यु हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *