परिवहन चेक पोस्ट धनवार में 14 यात्री बसों पर कार्रवाई, ओवर स्पीड और खराब फिटनेस जुर्माना वसूला

www.khabarwala.news

schedule
2026-10-31 | 11:01h
update
2026-10-31 | 11:02h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
परिवहन चेक पोस्ट धनवार में 14 यात्री बसों पर कार्रवाई, ओवर स्पीड और खराब फिटनेस जुर्माना वसूला

धनवार | 29 अक्टूबर 2026।

Advertisement

परिवहन चेक पोस्ट धनवार में अक्टूबर 2026 के दौरान सवारी यानों (यात्री बसों) की जांच के दौरान कुल 14 प्रकरणों में कार्रवाई दर्ज की गई है। उपलब्ध विभागीय अभिलेख के अनुसार, संबंधित प्रकरणों में कुल ₹13,100 का शमन शुल्क दर्ज किया गया है।

16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक की कार्रवाई में विभिन्न सवारी यानों के परमिट फिटनेस बीमा सहित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) एवं SLD (speed limit device) की गंभीरता से जांच की गई। और कमिया पाए जाने पर चालान किया गया ।  चालक, वाहन पंजीयन क्रमांक, संबंधित धाराओं तथा शमन शुल्क का विवरण दर्ज है। अलग-अलग प्रकरणों में ₹500 से ₹1,500 तक का जुर्माना किया गया।

यात्री बसों के संचालन में परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करना यात्रियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में सवारी यानों की जांच के दौरान संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने बस संचालकों एवं चालकों के लिए निर्देश जारी किया है कि वे वाहन के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें, परमिट एवं अन्य लागू परिवहन नियमों का पालन करें तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.10.2026 - 12:44:38
Privacy-Data & cookie usage: