छत्तीसगढ़: कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, बढ़ाई गई प्रवेश तिथि

www.khabarwala.news

schedule
2026-08-17 | 19:21h
update
2026-08-17 | 19:21h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़: कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, बढ़ाई गई प्रवेश तिथि

12वीं पास होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिये खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्रायें 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।

Advertisement

मामले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले पाते हैं। ऐसे में वे नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो और वह उच्च शिक्षा से दूर रह जाए। ऐसे में छात्रहित को सबसे ऊपर रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई दी गई है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थी इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें खाली हैं, वहां छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। इससे पहले विभाग ने प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। जो छात्र अब तक प्रवेश नहीं ले पाये, उनके लिये यह सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
17.08.2026 - 19:23:12
Privacy-Data & cookie usage: