कांग्रेस सरकार आई तो बीजेपी नेताओं के घोटालों की होगी जांच

www.khabarwala.news

schedule
2026-08-13 | 18:24h
update
2026-08-13 | 18:27h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कांग्रेस सरकार आई तो बीजेपी नेताओं के घोटालों की होगी जांच

CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्रीय जांच एजेसिंयों की कार्रवाई को लेकर बीजेपी    सरकार पर निशाना साधा है। राज्य सरकार पर जमकर आरोप लगाये हैं। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के ईडी की गिरफ्तारी के विरोध में ईडी दफ्तर के सामने धरना देकर विरोध जताया गया। 

 

साय सरकार पर बरसते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने ईडी को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी की चाटुकारिता करने वाली ईडी संभल जाये, सरकार बदलने वाली है। राज्य में कांग्रेस की सरकार आई, तो बीजेपी नेताओं के घोटालों की जांच कराई जायेग

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में वसूली और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। कौन नेता और मंत्री कहा वसूली कर रहा किसी से छिपा नहीं है। गर्लफ्रेंड के लिये किसने तीन करोड़ का मकान बनवाया? कौन नया रायपुर के मेफेयर में बैठकर वसूली कर रहा था? राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार की जांच कराई जायेगी। सबका हिसाब लिया जायेगा। जो खुद गले तक भ्रष्ट हैं, वो दूसरों को झूठे आरोप में फंसा रहे हैं।ये पब्लिक है सब जानती है: कुमार मेनन 
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल पर कार्रवाई को लेकर विरोध जताते हुए रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्षशंकर कुमार मेनन ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार विद्वेषपूर्ण राजनीति कर रही है। बीजेपी सरकार पिछले 12 साल में घोटाले के आरोपों को साबित नहीं कर पाई है। जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी। 2G, 3G, 4G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ गेम्स के घोटाले को लेकर बीजेपी ने जो आरोप लगाई थी। झूठ के बल पर मनमोहन सिंह सरकार को गिराया गया था। बीजेपी एक सच्चाई साबित नहीं कर पाई। विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। चाहे बंगाल में ममता बनर्जी हो, झारखंड में हेमंत सोरेन, दिल्ली में केजरीवाल, तमिलनाडु में स्टालिन। हर उसे नेता को परेशान किया जा रहा है जो विपक्ष में सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बदनाम करने के बाद भी कोर्ट में कोई मामला साबित नहीं होता है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ मामला बनाया गया। इसके पहले भी कई नेता आरोपी बनाए गए थे। सबको जमानत मिल चुकी है। जेन जी के आगे सरकार पूरी तरह से झुक गई है। ऐसे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए यह सब बीजेपी कर रही है, लेकिन कोर्ट में मामला ठहरने वाला नहीं है। ये पब्लिक है सब जानती है।

बदले की राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत : विजयशंकर मिश्रा 
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने मामले में पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह से सुपर फ्लॉप रहा। भ्रष्टाचार के दलदल में गहराई तक धंसी कांग्रेस का यह प्रदर्शन प्रदेश की जनता के सामने उनकी अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की पोल खोलने के लिए काफी है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के दोहरे चरित्र और उनके नेताओं के घोटालों को अच्छे से समझ चुकी है। ईडी और संवैधानिक एजेंसियां जब प्रदेश का खजाना लूटने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं, तो कांग्रेस बौखलाहट में नाटक कर रही है पर जनता सब कुछ जानती है। बदले की राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.08.2026 - 18:31:09
Privacy-Data & cookie usage: