www.khabarwala.news
राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी से इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी ने संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल करने की धमकी देने लगा
शिकायत मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सोहेब सिद्दीकी (21 वर्ष) के रूप में हुई, जो कबीर नगर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।।