www.khabarwala.news
रायपुर 6 जून 2026। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का जन्मोत्सव भक्तों और अनुयायियों ने धूूमधाम से मनाया । इस अवसर पर श्री दूधाधारी मठ रायपुर में सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहाा।प्रदेश के कोने कोने से पहुंचकर लोेगों ने उनका आशिर्वाद लिया ओेर जन्मदिवस की बधाई दी।
प्रातः कालीन बेला में की गई विशेष पूजा अर्चना
गौशाला में गोवंशियों की सेवा
इस अवसर पर मठ मंदिर में संचालित गौशाला में भी गौ वंशियों की विशेष पूजा अर्चना की गई उन्हें फल, मिष्ठान, हरा चारा का भोग अर्पित किया गया।
भोग भंडारा का आयोजन
अनेक सामाजिक संगठनों ने सामूहिक रूप से किया भेंट मुलाकात
डिज्नीलैंड मेला आयोजन समिति की ओर से भंडारा
डिज्नीलैंड मेला आयोजन समिति के द्वारा राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया, इसमें लोगों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भोजन प्रसाद प्राप्त किया। रावण भाटा में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजेश्री महन्त जी महाराज के शुभचिंतक समाज के प्रत्येक वर्ग में विद्यमान है, रायपुर प्रेस क्लब के द्वारा उनका अत्यंत ही आत्मियता पूर्वक स्वागत प्रेस क्लब में भी किया गया, सभी ने मिलकर महाराज जी को बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त की,
छोटे-छोटे बच्चों में भी भारी उत्साह
या, सभी बच्चों से बड़े प्रेम से मुलाकात किये बच्चों ने भी मिठाई और भोजन प्रसाद प्राप्त कर जन्मोत्सव में अपनी भूमिका निभाया।
महाराज जी को बधाई देने वालों में बिलासपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रेखेंद्र तिवारी भी अपने
समर्थकों के साथ विशेष रूप से श्री दूधाधारी मठ पहुंचे। महंत जी के महत्व और प्रदेश में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए रेखेंद्र तिवारी ने कहा कि, “राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना के मजबूत स्तंभ हैं। गौ सेवा से लेकर सामाजिक समरसता तक, उनका पूरा जीवन समाज को समर्पित रहा है। उनका मार्गदर्शन हम सभी
के लिए एक धरोहर की तरह है।” तिवारी और उनके साथियों ने महाराज जी का आशीर्वाद लेकर उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की।