रायपुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बेटियों के भविष्य को मिला नया आधार

www.khabarwala.news

schedule
2026-05-23 | 19:53h
update
2026-05-23 | 19:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रायपुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बेटियों के भविष्य को मिला नया आधार

सुशासन तिहार शिविर में महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया संवाद

रायपुर, 23 मई 2026

Advertisement

राज्य शासन एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ- साथ परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुशासन तिहार के अंतर्गत बलौदबाजार के करही बाजार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव सुने।

हितग्राही श्रीमती अन्नपूर्णा यादव ने बताया कि उनके पति श्री गंगा प्रसाद मजदूरी कार्य करते हैं और परिवार की आय सीमित है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्राप्त 5000 रुपये की राशि को उन्होंने अपनी बालिका के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या योजना में जमा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं और वे चाहती हैं कि भविष्य में उनकी शिक्षा एवं जरूरतों में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

इसी प्रकार हितग्राही श्रीमती रेवती निषाद ने भी बताया कि उन्हें योजना के अंतर्गत 5000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उनके पति श्री पोषण निषाद मजदूरी का कार्य करते हैं। रेवती निषाद ने कहा कि उन्होंने भी अपनी दो बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह राशि सुकन्या योजना में जमा की है। दोनों महिलाओं ने कहा कि पहले आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब शासन की योजनाओं से उन्हें भरोसा और सहारा मिला है। योजना से प्राप्त सहायता ने बेटियों की शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा बेटियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करना है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये योजनाएं उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.06.2026 - 22:24:21
Privacy-Data & cookie usage: