भगवान परशुराम जी केवल एक योद्धा नहीं थे बल्कि “शास्त्र” और “शस्त्र” के अद्भुत संगम थे : रेखेंद्र तिवारी

www.khabarwala.news

schedule
2026-04-20 | 01:37h
update
2026-04-20 | 01:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भगवान परशुराम जी केवल एक योद्धा नहीं थे बल्कि “शास्त्र” और “शस्त्र” के अद्भुत संगम थे : रेखेंद्र तिवारी

  • महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री रेखेन्द्र तिवारी ने सभी विप्र जनों को दी बधाई

  • आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

मनोज यादव/ ब्यूरो चीफ 

बिलासपुर/ आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा द्वारा सिरगिट्टी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी  रेखेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी भृगु अवस्थी, महासभा के बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंडित रूपेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियो ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

Advertisement

इस अवसर पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  रेखेन्द्र तिवारी ने उपस्थित सभी विप्र जनों को परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी केवल एक योद्धा नहीं थे बल्कि “शास्त्र” और “शस्त्र” के अद्भुत संगम थे उन्होंने समाज में व्याप्त अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म और न्याय का शासन स्थापित किया, उनके जीवन से हम सभी को यह प्रेरणा मिलती है की शक्ति का उपयोग सदैव कमजोर एवं दुर्बलों की रक्षा तथा न्याय की स्थापना के लिए होना चाहिए एवं व्यक्ति को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि बौद्धिक रूप से भी समृद्ध होना चाहिए।

महासभा के बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंडित  रूपेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम ने कभी भी गलत का साथ नहीं दिया और समाज को अत्याचार एवं अन्य से मुक्त कराया।

महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष  शशि तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प ले कि हम भगवान परशुराम जी के बताए हुए आदर्शों पर अमल करते हुए हुए समाज में न्याय सत्य और अनुशासन की स्थापना में अपना योगदान देंगे।

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव  नैना पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम एक महान योद्धा तपस्वी और धर्म के रक्षक थे उन्होंने अपने जीवन को अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सचिव मुकेश शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष पंडित रूपेंद्र तिवारी ने किया।

इस अवसर पर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के  प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी प्रदेश सचिव मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा, सूर्यकांत पांडे, प्रदेश संयुक्त सचिव श्याम सुंदर तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक राज तिवारी जिला महासचिव  योगेश मिश्रा जिला सचिव  आनंद मिश्रा, सूर्यकांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष  भरत तिवारी, सुनील पांडे यश शर्मा, अक्षत तिवारी, अपूर्व शर्मा, कुणाल तिवारी, शशांक तिवारी, हरिनारायण पाढ़ी, नीरज ,रुद्राक्ष वाजपेई, शुभांश तिवारी राजेश शर्मा महिला प्रकोष्ठ को कोषाध्यक्ष साधना दुबे, सचिव दीपा पांडे, सह सचिव सरला शर्मा, सीमा तिवारी, प्रेमलता दुबे, अर्चना शुक्ला, प्रीति पाढ़ी, शिखा तिवारी, छोटी मिश्रा पुष्पा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य एवं विप्रजन उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.07.2026 - 10:47:57
Privacy-Data & cookie usage: