श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए महामंडलेश्वर

www.khabarwala.news

schedule
2026-03-15 | 08:11h
update
2026-03-15 | 08:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए महामंडलेश्वर

 

बिलासपुर। 15 मार्च 2026। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास  राहौद के निकट स्थित ग्राम पकरिया में देवांगन परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर  राजेश्री महन्त ने कहा कि- ईश्वर की कृपा से इस तरह के आध्यात्मिक आयोजन संपन्न होते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि *आप लोगों ने अपने जिन पूर्वजों के मोक्षार्थ इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया है वे प्रसन्न होकर आपको निश्चित ही आशीर्वाद प्रदान कर रहे होंगे। मनुष्य को अपने जीवन में निरंतर अच्छे से अच्छा कार्य करना चाहिए। गौ माता को उन्होंने विश्व की माता निरूपित करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने यहां गौपालन निश्चित रूप से करना चाहिए। गौ माता से ही हमें पंचगव्य की प्राप्ति होती है।

Advertisement

गोधूलि बेला के संदर्भ में उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि – गोधूलि बेला बिमल सकल सुमंगल मूल अर्थात गोधूलि बेला संसार के समस्त मांगलिक कार्यों को पूर्ण करने वाली है इस समय किया गया प्रत्येक कार्य सिद्ध होता ही है। व्यास पीठ से आचार्य अनिल शुक्ल जी ने कहा कि – जिस यज्ञ में संतों की चरण धूलि पड़ जाती है वह यज्ञ पूर्ण हो जाता है, इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्तियार सुखराम दास जी, पन्नालाल देवांगन, बलराम देवांगन, वेदराम वर्मा, रामानुज निर्मलकर, पोथीराम साहू, ईश्वरलाल साहू, परमेश्वर सायतोण्डे, देवनारायण देवांगन, पुरेंद्र सोनी, खगेश वर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.03.2026 - 08:18:24
Privacy-Data & cookie usage: