www.khabarwala.news
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के 168 वी शहादत दिवस के उपलक्ष में बिलासपुर के जरहाभाठा स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं 3 यूनिट आदिवासी बालक छात्रावास के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी की 168 वी शहादत दिवस को उनकी याद में स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए छात्रावास के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी यह शोभायात्रा छात्रावास परिषद से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस छात्रावास परीसर में संपन्न हुई।
शोभायात्रा की शुरुआत सबसे पहले छात्रावास परिसर में स्थापित भगवान बुढा देव जी की पूजा अर्चना कर की गई आज की शोभायात्रा में आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त पीसी लहरे सर विशेष रूप से उपस्थित थे ।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से सुनील श्याम सीताराम सिंह राज धनेश्वर सिंह नेता मुकुंद सिंह नेताम योगेश राज रज्जू मरावी लक्ष्य कमल सुनील मेश्राम जितेंद्र ध्रुव विकास जगत देवेंद्र ओ॑कार संजय विजय सहित सैकड़ों की स॑खया में छात्रावास के सभी छात्र छात्रायें सहित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक प्रेस रायसर और 3 यूनिट आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक सुरेंद्र साहू शामिल थे।