बिलासपुर : मामूली कहा सुनी ने लिया भयानक रूप, पति ने लोहे के सब्बल से पत्नी को उतारा मौत के घाट

 

बिलासपुर गुरुवार। कोनी पुलिस को सूचना मिली की कोनी क्षेत्र के ग्राम लोफन्दी फोकटपारा मे रहने वाली सन्तोषी केवट की शादी तखतपुर थाना क्षेत्र के खपरी में रहने वाले जितेंद्र केवट से हुई थी जो पिछले दो महीने से बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफन्दी फोकटपारा में अपने तीन बच्चों और पति के साथ रह कर रोजी मजदूरी करती थी।

जानकारी के अनुसार  बुधवार रात घर के सभी सदस्यों के खाना खा लेने के बाद पति-पत्नी के बीच अचानक किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों के बीच की लड़ाई इतनी बढ़ गई की आरोपी पति जितेंद्र ने गुस्से में आकर घर में रखें सबबल से अपनी पत्नी संतोषी के ऊपर लगातार घातक हमला करना शुरू कर दिया हमला इतना घातक था की संतोषी बाई वहीं पर जमीन में खून से लटपट गिर पड़ी और उसकी मृत्यु हो गई

आरोपी जब अपनी पत्नी के ऊपर हमला कर रहा था तब मृतक के 5 वर्षीय बच्चे ने अपनी माँ को बचाने की कोशिश करता रहा और जोर जोर से चीख पुकार करता रहा मगर आरोपी के ऊपर जैसे खुन सवार हो गया था और उसने अपनी पत्नी की निर्ममता पूर्वक हत्या करके उसे मौत के घाट उतार दिया फिर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला

घटना के तुरंत बाद बच्चा रोते चिखते चिल्लाते हुए पास में ही रहने वाली अपनी नानी के घर पहुंचा और रोते हुए सारी बात की जानकारी अपनी नानी को दी और नानी जब  घटना स्थल पहुंची तो उसकी बेटी संतोषी खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी थी इसकी खबर जैसे ही परिवार और गांव में वालों को लगी तो पुरे गाँव में सनसनी फैल गई।

ज्ञात होगी मृतक  संतोषी के तीन छोटे बच्चे हैं और इस जगह ने घटना के वक्त तीनों बच्चे घर में ही थे और उनके सामने ही आरोपी उनके पिता जितेंद्र ने उनकी मां की हत्या की है
घटना की जानकारी मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया और मृतक के बच्चों का बयान भी दर्ज किया तीनों बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र केवट पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *