बिलासपुर @खबरवाला.न्यूज। देश की सुरक्षा और कर्तव्य परायणता के जज्बे को लेकर अग्नि वीर में भर्ती हुए ग्राम सरवानी के देव कुमार केवट ने अपनी 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर अपने ग्राम सरवानी वापस लौटे। इस स॑ब॑ध में जानकारी देते हुए मछुआ महासंघ( निषाद समाज ) बिलासपुर के युवा प्रभाग मंत्री भरत कैवर्त ने बताया कि हमारे ग्राम सरवानी के श्री रामनाथ कैवर्त और श्रीमती मीना कैवर्त के चार स॑तानो में दुसरे नम्बर के देव कुमार कैवर्त को बचपन से ही देश के प्रति सेवा करने का जूनून और लगन था और वो हमेशा सैनिक बनने का सपना देखा करता था
और देव कुमार अपने 6 महीने की ट्रेनिंग और अपना सपना पुरा करके गाँव सरवानी वापस आया तो उसके माता पिता सहित समस्त ग्रामवासियों ने आतिशबाजी फुल मालाओं के साथ अपने गाँव के लाडले सैनिक बेटे का स्वागत किया और अपने सैनिक बेटे की कामयाबी पर माता पिता ने गर्व महसूस किया
इस खुशी के अवसर पर मछुआ महासंघ कैवर्त निषाद समाज के युवा प्रभाग मंत्री भरत कैवर्त के आग्रह पर ग्राम सरवानी पधारे गुंडरदेही विधायक और प्रदेश अध्यक्ष निषाद कैवर्त समाज छत्तीसगढ़ ने भी अग्नि वीर जवान देव कुमार का सम्मान किया और उनका मनोबल बढ़ाया
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष धनेश कैवर्त जिला अध्यक्ष हरप्रसाद केवट राधेलाल केवट शत्रुघ्न केवट परशराम केवट भरत केवट सुशील केवट सुरेश केवट सुखीराम कैवर्त ग्राम के उप सरपंच विजय केवट रघु केवट देवनाथ केवट लक्ष्मण केवट खेलू राम केवट संजय केवट राजकुमार घनश्याम गुलाम बसंत दुर्गेश भोलाराम नंदू राजेश गंगासागर दिलीप अजीत कार्तिक केवट सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित है

