बिलासपुर: बीती रात हुए एक दर्दनाक वारदात पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से निर्मल हत्या

www.khabarwala.news

schedule
2025-12-11 | 12:50h
update
2025-12-11 | 12:50h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बिलासपुर: बीती रात हुए एक दर्दनाक वारदात पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से निर्मल हत्या

पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से निर्मल हत्या

बिलासपुर बीती रात हुए एक दर्दनाक वारदात में पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैला दी है
ग्राम पंचायत चोरभठठी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव बुधवार रात करीब 8:00 बजे ग्राम के आसपास ही अपनी स्कूटी में टहलने निकले काफी रात हो जाने के बाद भी उनके वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता होने लगी तब घर के कुछ सदस्यों द्वारा रात को ही उनकी खोज बीन शुरू की गई परंतु उनका कहीं पता नहीं चला जिस पर गुरुवार सुबह को परिजनों द्वारा पुनः खोजबीन शुरू की गई तब परिजनों को गांव में ही स्थित एक पोल्ट्री फार्म के नजदीक मनबोधन यादव का मृत शरीर पड़ा मिला और पास जाकर देखने पर शरीर पूरा खून से लथपथ था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी धारदार हथियार से उनके सिर पर जबरदस्त हमला किया गया है और उनकी मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है और देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया

Advertisement

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी और अपनी जांच की कार्यवाही शुरू करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपने स्तर पर जांच की कार्रवाई चालू कर दी है और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच पड़ताल में लग गई है

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उनके द्वारा अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और इस वारदात की हर एंगल से जांच की जा रही है और उधर गांव में पूर्व सरपंच की हत्या को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और वह जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं

ग्रामीणों के अनुसार पूर्व सरपंच मनबोध यादव गांव में काफी लोकप्रिय थे और वह हमेशा ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सक्रिय रहते थे उनकी हत्या से गांव में तनाव और शोक का वातावरण बन गया है

इस संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि यह हत्या सुनियोजित है और इस वारदात में जिसका भी हाथ है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर हमें न्याय दिलाया जाए

जिस पर पुलिस प्रशासन ने भी मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया और कहां कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 04:48:40
Privacy-Data & cookie usage: