बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार 30 नवंबर को शहर के नेहरू चौक में उग्र प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया
पुतला दहन से पहले सभी कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में इकट्ठा होकर 5 डिसमिल जमीन की बिक्री बंदी खत्म करो और रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन वापस लो और मुख्यमंत्री मुर्दाबाद नारो के साथ नेहरू चौक पहुंचे कांग्रेस जनों के जुलूस के साथ ही साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी चल रही थी लेकिन जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू चौक पहुंचे तो देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया पुतले में आग लगने के बाद पुलिस के द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में झूमा झटकी की स्थिति निर्मित हो गई तथा मुख्यमंत्री के पुतले को पूरी तरह आग हवाले कर दिया गया आग बुझाने के लिए पुलिस द्वारा लाई गई पानी भी खत्म हो गई थी जिससे स्थिति पर नियंत्रण रखने में पुलिस असहाय नजर आई ।
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर काग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता पहले ही बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रही है लेकिन नई गाइडलाइन से जमीनों की खरीदी और महंगी व मुश्किल हो जाएगी आम जनता की गाढ़ी कमाई पूरी जमीन में लग जाएगी और उनके मकान बनाने की क्षमता खत्म हो जाएगी उन्होंने आगे कहा कि नई गाइडलाइन के आ जाने से रजिस्ट्री का काम लगभग ठप हो गया है और इससे आगे भविष्य में राज्य सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नवनियुक्त ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा प्रदेश की भोलीभाली गरीब जनता को भोगना पड़ेगा जो जनता भाजपा पर विश्वास किया और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनायी आज वही सरकार गरीबों के मकानों को अवैध बताकर उन पर बुलडोजर चलवा रही है और सरकार उद्योगपतियों की हाथों की कठपुतली बन चुकी है
गरीब अपने छोटे-छोटे सामाजिक कामों के लिए जमीन बेचने का विकल्प भी खो बैठे छोटे हिस्सों वाली जमीन पर ना तो हिस्सेदारी अपना मकान बनवा सकेंगे और ना ही उस जमीन को बेच सकें
कांग्रेस द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री पूर्व अध्यक्ष विजय केसरवानी विजय पांडे पंकज सिंह देवेंद्र सिंह स्वप्निल शुक्ला सहित अन्य प्रमुख नेता आशीष गोयल नरेंद्र बॉलर भरत कश्यप राकेश शर्मा ऋषि पांडे समीर अहमद जावेद मेनन अविनाश हुमने विनोद साहू शेरू असलम गीतांजलि कौशिक लक्ष्मी नाथ साहू अमित यादव सीमा घि्तेश स्वर्ण शुक्ला बाबा खान नितेश यादव आदिल खैरानी रणजीत खनूजा विरेंद्र गौराहा अशोक भंडारी इब्राहिम अब्दुल सतकली बावरे सुनील सोनकर देवेंद्र मिश्रा शाहनवाज खान संदीप बाजपेई मनीष गढ़वाल सुरेश टंडन विकास सिंह गोपाल दुबे अनस खोखर मार्केट बेंजामिन अभिलाष रजक संतोष ढीमर शेख निजामुद्दीन जयपाल मानिकपुरी रामकृष्ण राव मुरली राव मयंक गौतम शहजाद खान सुभाष ठाकुर विक्की राकेश यादव दिनेश सूर्यवंशी अन्नपूर्णा ध्रुव बजरंग बंजारे धर्मेंद्र शुक्ला मनोज सिंह आशु शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

