क्राइम: तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

www.khabarwala.news

schedule
2025-12-01 | 19:29h
update
2025-12-01 | 19:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
क्राइम: तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर __ कोनी थाना अंतर्गत ग्राम सेमरताल धान मंडी के सामने उस वक्त लोगों में दहशत फैल गई जब एक व्यक्ति के द्वारा तलवार लहराकर लोगों को मारने की कोशिश की गई।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर कोनी थाना 9अंतर्गत ग्राम सेमरताल निवासी जयप्रकाश मानिकपुरी 29 वर्ष ने ग्राम सेमरताल के धान मंडी के पास लोगों को लोहे की तलवार लेकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है जिस पर कोनी पुलिस के द्वारा उसकी घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया और उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 34 इंच लंबी लोहे की तलवार बरामद की गई जिसके आगे का भाग तेज धारीदार और नुकीला होना पाए गए फिर आरोपी से तलवार को जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया

संपूर्ण कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आमर्श एक्ट की धारा 25_ 27 के तहत जूर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया फिर उचित कार्रवाई करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे रिमांड पर भेजा गया

इस पूरी घटना को लेकर लोगों का कहना है कि पुलिस की तत्परता सुझबुझ और घेराबंदी के कारण ही आरोपी को बिना किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिए बिना ही गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके लिए पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र हैं

पुलिस के द्वारा भी आम जनता से अपील की गई की कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई भी घटना की आशंका होती है तो इसकी जानकारी तुरंत डायल 112 में देने के लिए लोगों को जागृत किया

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 08:15:48
Privacy-Data & cookie usage: