कोचिंग स्टाफ की गुंडागर्दी पर बवाल, हिंदू संगठन और NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन

www.khabarwala.news

schedule
2025-11-12 | 09:52h
update
2025-11-12 | 09:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कोचिंग स्टाफ की गुंडागर्दी पर बवाल, हिंदू संगठन और NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन

आचार्य कोचिंग स्टाफ की गुंडागर्दी के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

बिलासपुर @khabarwala.news  बिलासपुर के तारबहार थानाक्षेत्र में स्थित आचार्या कोचिंग इंस्टीट्यूट के स्टाफ द्वारा एक होम ट्यूटर को सरेराह पीटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद हिंदू संगठन और NSUI ने संस्थान के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। विवाद की शुरुआत तब हुई जब होम ट्यूटर पर कोचिंग के छात्रों से बातचीत के दौरान अपने ट्यूशन का प्रचार करने का आरोप लगाया गया।
बिलासपुर जिले के तार बहार क्षेत्र सीएमडी कॉलेज के सामने स्थित आचार्य कोचिंग इंस्टिट्यूट में बुधवार को जमकर हंगामा देखने को मिला पिछले दिनों संस्था के कोचिंग स्टाफ के द्वारा एक ट्यूटर की सरेराह पिटाई की गई थी । ज्ञात हो कि ट्यूटर भी इस इलाके में ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करता है और वह कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों से बात कर रहा था । इसी दौरान कोचिंग सेंटर के कुछ कर्मचारियों ने उस पर अपने ट्यूशन का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। जब यह मारपीट हुई उस समय मार खाने वाले ट्यूटर के साथ उसकी पत्नी और एक मासूम बच्चा भी था। लेकिन आचार्य कोचिंग संस्था के शिक्षकों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए मारपीट और गाली गलौज की जिसका वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।

Advertisement

इस बात को लेकर बुधवार को एनएसयूआई और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर आचार्य इंस्टीट्यूट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों ही संगठनों ने इसका विरोध करते हुए कोचिंग संस्था के आरोपी स्टाफ पर उचित कार्यवाही करने की मांग की । उनका कहना था कि जब घटना हुई तब कोचिंग प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी तो अभी तार बाहर थाना प्रभारी के द्वारा प्रबंधन के ऊपर किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं की गई । हिंदू संगठन और एनएसयूआई यह भी आरोप लगा रही है कि तारबहार थाना प्रभारी के द्वारा इस मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन प्रार्थी द्वारा किसी भी प्रकार का समझौता करने से इनकार करने पर तारबहार थाना द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब इस मामले के तुल पकड़ने पर तार बाहर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करने की बात कर रही है जबकि सोशल मीडिया पर आरोपी शिक्षकों की बर्बरता साफ-साफ दिखाई दे रही है । वही इस घटना की निंदा करते हुए कोचिंग के सामने पहुंचे हिंदू संगठन और एनएसयूआई के युवाओं ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की और थाना प्रभारी की कार्रवाई को सवालों के घेरे में खड़ा किया है अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस के उच्च अधिकारी इस बात को लेकर क्या एक्शन लेती है।

देखें वीडियो…

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 06:07:06
Privacy-Data & cookie usage: