बड़ी ठगी : ‘हज का सपना’ दिखाकर 10 लोगों से ठग लिए 35 लाख

www.khabarwala.news

schedule
2025-11-11 | 07:32h
update
2025-11-11 | 07:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बड़ी ठगी : ‘हज का सपना’ दिखाकर 10 लोगों से ठग लिए 35 लाख

बिलासपुर@khaabrwala.news.
बिलासपुर में हज यात्रा के नाम पर झांसा देकर 10 लोगों से 35 लाख रुपए की ठगी का ताजा मामला सामने आया है लगभग दो साल तक झूठी तसल्ली मिलने के बाद अपने आप को ठगा सा महसूस होने पर पीड़ितो ने पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज कराई।


बिलासपुर के तारबहार निवासी शेख अकरम ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कटघोरा निवासी वसीम अली और उसकी पत्नी रेशमा अली ने बिलासपुर के तालापारा तैयबा चौक में टूर एंड ट्रेवल्स का दफ्तर खोल रखा है सन 2023 में ट्रेवल्स कंपनी के द्वारा दावा किया गया कि उनके माध्यम से लोगों को दुबई के रास्ते हज यात्रा कराते हैं इस भरोसे में आकर शेख अकरम सहित 10 लोगों ने मिलकर 35 लाख रुपए की अग्रिम राशि ट्रैवल संचालक कटघोरा निवासी वसीम अली और उनकी पत्नी रेशमा अली को दिया शेख अकरम ने कहा कि अग्रिम राशि जमा करने के बाद भी ट्रेवल्स कंपनी के द्वारा ना यात्रा कराई गई ना पासपोर्ट वीजा की प्रक्रिया आगे बढ़ी और ना ही हमारे पैसे लौटाऐ गए पीड़ितों द्वारा अपनी जमा राशि वापस मांगने पर आरोपी अपना मुंह छुपाने लगे इन सब से परेशान होकर पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी वसीम अली और रेशमा अली के खिलाफ धोखाधड़ी धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.07.2026 - 18:17:17
Privacy-Data & cookie usage: