एसपी धमतरी के निर्देश पर,एएसपी द्वारा 121 गुंडा, निगरानी एवं संदेही बदमाशों की कराई गई परेड

www.khabarwala.news

schedule
2025-06-25 | 19:43h
update
2025-06-25 | 19:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
एसपी धमतरी के निर्देश पर,एएसपी द्वारा 121 गुंडा, निगरानी एवं संदेही बदमाशों की कराई गई परेड

गुंडा,निगरानी बदमाशों को दी गई सख्त चेतावनी व दिलाई गई अपराध से दूर रहने की शपथ

चरित्र में सुधार लाने वाले वृद्ध बदमाशों को ‘माफी बदमाश’ की श्रेणी में लाने वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया प्रतिवेदन

 

धमतरी@khabarwala.news । पुलिस अधीक्षक धमतरी से सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में सक्रिय असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों, गिरोहों, गुंडा व निगरानी बदमाशों पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में दिनांक 25 जून 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर में जिले के कुल 184 पंजीबद्ध गुंडा, निगरानी एवं संदेही बदमाशों में से 121 बदमाशों की पहचान कर उनकी परेड कराई गई तथा उन्हें अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

Advertisement

 

परेड के दौरान इन सभी बदमाशों से उनके वर्तमान निवास, आजीविका के साधन एवं सामाजिक आचरण के संबंध में जानकारी ली गई। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि, गिरोह अथवा असामाजिक कार्यों में संलिप्त न हों। सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अच्छे आचरण का परिचय दें और अपने परिवार के साथ समाज में शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें।

 

साथ ही, जिन व्यक्तियों की वर्तमान में आपराधिक प्रवृत्ति समाप्त हो चुकी है, जो वृद्ध हो चुके हैं तथा जिनका चरित्र स्थानीय जनता द्वारा अच्छा बताया गया है-ऐसे गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को माफी बदमाश की श्रेणी में लाने हेतु प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को भेजने के निर्देश भी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी तंत्र को और सशक्त करें, आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखें और उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट, निगरानी फाइल जैसी सख्त विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस परेड कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चन्द्रा, एसडीओपी. कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा,डीएसपी. सुश्री मोनिका मरावी,श्री शैलेन्द्र पांडेय, एवं थाना कोतवाली,रूद्री, अर्जुनी,भखारा,सिहावा, कुरूद, मगरलोड,नगरी, दुगली, चौकी करेली बड़ी एवं चौकी बिरेझर के प्रभारी गण सहित पुलिस स्टॉफ की उपस्थिति रही।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.06.2026 - 11:52:12
Privacy-Data & cookie usage: