धमतरी; दर्जनो सागोन पेड़ काट कर ले गए चोर बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर बेखबर

www.khabarwala.news

schedule
2025-06-24 | 20:20h
update
2025-06-24 | 20:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
धमतरी; दर्जनो सागोन पेड़ काट कर ले गए चोर बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर बेखबर

,
मामला वन परिक्षेत्र केरेगांव के कक्षा क्रमांक 118 का
सामान्य वन मंडल धमतरी के वन परिक्षेत्र केरेगांव के झुरातराई बीट क्रमांक 118 में ग्राम भालूचुआ से झाझरकेरा पहुंच कच्ची सड़क मार्ग के दाहिनी ओर हजारों की संख्या मे सागोन का पेड़ लगाया गया है जहां पर से लगातार सागोन वृक्ष की अवैध कटाई निरंतर हो रही है भले ही सड़क मार्ग से अवैध कटाई स्थल की दूरी महज 20 से 30 मीटर की है लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी
दर्जनों सागौन के पेड़ की कटाई वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही की सबब जान पड़ती है पत्रकारों टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर देखने से पता चला है कि इस सागोन प्लाट मे लगभग सौ से अधिक पेड़ों की कटाई हो गई है जो वर्तमान से लेकर डेढ़ से दो महीने ही पुराना लगता है गौरतलब है कि इस सागोन पेड़ की अवैध कटाई की जानकारी ना तो क्षेत्रीय बीएफओ को है ना ही सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी को ज्ञातव्य है कि इस स्थल से बीट गार्ड का निवास स्थान मात्र चार-पांच किलोमीटर की दूरी पर है तथा इस क्षेत्र में चौकीदार और फायरवाचर भी उपलब्ध रहता है लेकिन बीट गार्ड एवं डिप्टी रेंजर की घोर लापरवाही के चलते सागोन वृक्ष की अंधाधुंध कटाई एवं ढुलाई हो रही जिससे कर्तव्य हीनता का पता चलता है तथा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की घोर लापरवाही के चलते बीट गार्ड एवं डिप्टी रेंजर के लोक ब्यवहार सही नहीं होने तथा नागरिकों से ठीक से बात नहीं करने के कारण वन संपदा का नुकसान हो रहा है इस संदर्भ में झुरातराई के बीट गार्ड से सागोन वृक्ष की अवैध कटाई के संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत खराब थी इसलिए क्षेत्र में नहीं जा पाया हूं उस जगह में जाकर सागौन पेड़ की कटाई को देखूंगा वैसे भी उस क्षेत्र में ज्यादा कटाई नहीं हुई होगी मुझे पता नहीं है कितनी कटाई हुई है देखने चला जाऊंगा इसी तरह सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी से मोबाइल से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा अभी तो 118 कक्ष क्रमांक मे सीपीटी व फेंसिंग हुआ है तो बीट गार्ड को कैसे पता नहीं है कि उस जगह पर सागोन वृक्ष की कटाई हुई है ठीक है देखता हूं मैं उसको
क्षेत्रीय बीट गार्ड एवं डिप्टी रेंजर द्वारा गैर जिम्मेदाराना जवाब देने से पता चलता है कि वह अपने कार्य में घोर लापरवाही बरत रहे हैं जिनके कारण वन संपदा का भारी नुकसान हो रहा है जिन्हें देखकर कुछ ग्रामीणों ने एवं पूर्व जनप्रतिनिधि ने वन मंडल अधिकारी से क्षेत्रीय बीट गार्ड एवं सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी पर कार्रवाई करतें हूए इस क्षेत्र से हटाने की मांग की है
Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.02.2026 - 13:02:27
Privacy-Data & cookie usage: