कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, स्कैनिंग कैमरे पर पोता काला पेंट, बोले- “बंद कराकर रहेंगे टोल प्लाजा”

www.khabarwala.news

schedule
2025-05-24 | 18:07h
update
2025-05-24 | 18:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, स्कैनिंग कैमरे पर पोता काला पेंट, बोले- “बंद कराकर रहेंगे टोल प्लाजा”

 रायपुर। कुम्हारी टोल प्लाज़ा को लेकर कांग्रेस द्वारा छेड़े गए आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सुबह 11 बजे से कुम्हारी टोल प्लाजा पर एक ज़ोरदार हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य टोल प्लाजा में कथित अवैध टोल वसूली के विरोध में आम जनता का समर्थन जुटाना और इसे बंद कराने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना है।

Advertisement

स्कैनिंग कैमरे पर काला पेंट लगाकर किया विरोध

इस दौरान एक अहम और प्रतीकात्मक कदम उठाते हुए विकास उपाध्याय ने फ्री एंट्री मार्ग पर लगे स्कैनिंग कैमरे पर काला पेंट पोतकर उसे निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा कि जब इस मार्ग से रायपुर 04 और दुर्ग 07 रजिस्ट्रेशन वाले फ्री वाहनों को बिना टोल रोके निकलने देना है, तो वहां स्कैनिंग कैमरा लगाए जाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कैनिंग कैमरे के माध्यम से VIP वाहनों के FASTag से चुपचाप पैसे काटे जा रहे थे, जो सरासर धोखाधड़ी है।

जनता से संवाद, फिर हस्ताक्षर

हस्ताक्षर अभियान के दौरान विकास उपाध्याय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाज़ा से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोका, उनसे बात की और टोल वसूली के अवैध तरीकों के बारे में बताया। इस अभियान में सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर अवैध टोल वसूली बंद करने की कानूनी मांग की जाएगी।

न्यायालय तक जाएगी लड़ाई

विकास उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि यह केवल आंदोलन नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा, “यह टोल प्लाज़ा पूरी तरह अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में जिन एजेंसियों या व्यक्तियों द्वारा यह अनियमितता हो रही है, उनके खिलाफ हम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पहले ही एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह से चर्चा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र, और छत्तीसगढ़ के 10 भाजपा सांसदों को ज्ञापन दे चुकी है।

आज विकास उपाध्याय के साथ इस अभियान में बबीता नथानी, अशोक ठाकुर, प्रकाश जगत, कमलेश मिश्रा, कमलकांत शुक्ला, अमनदीप शर्मा, हरीश साहू, पप्पू खैरा, पम्मी चोपड़ा, भूपिंदर शेरगिल, मनप्रीत सिंह मुल्तानी, मन्नू गिल, लोकेश वशिष्ठ, अभय ठाकुर, शानू दीवान, सूरज साहू, हैप्पी बाजवा, रूपेश कुमार साहू, अभिषेक ठाकुर, निर्वय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, फिरतु सिंह ठाकुर, कृष्णा नायक, बाकर अब्बास, कुलदीप मठरू, दिलीप गुप्ता, मोहसिन खान, जैगम अब्बास, कुमकुम झा, भानु प्रताप सिंह, दाऊलाल साहू, सितेंद्र ठाकुर, राजू चंदेल, संदीप तिवारी, हर्षित जायसवाल, वेद प्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 14:51:03
Privacy-Data & cookie usage: