रायपुर, 20 मई 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार 21 मई को कोरबा जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2025 में शामिल होंगे। श्री देवांगन निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे बालको जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2 बजे कोरबा के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में स्वाशासी समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे।

