रायपुर : कृषक अरुण ने की धान के बदले मक्का एवं तिलहन की खेती

www.khabarwala.news

schedule
2025-05-12 | 18:57h
update
2025-05-12 | 18:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रायपुर : कृषक अरुण ने की धान के बदले मक्का एवं तिलहन की खेती

फसल विविधीकरण से किसानों को मिल रहा लाभ

रायपुर, 12 मई 2025

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के सतत विकास हेतु विभिन्न नवाचारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कृषकों को ग्रीष्मकालीन सीजन में परंपरागत धान की खेती के बदले जैसे मक्का, दलहन एवं तिलहन की खेती हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, आवश्यक आदान सामग्री एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisement

पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम चेचनडांड निवासी कृषक श्री अरुण कुमार भगत ने भी शासन की इस पहल को अपनाते हुए ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का की खेती कर रहे हैं। उन्होंने मक्का किस्म कॉर्न-9544 को एक हेक्टेयर खेत में मक्का लगाया है, जिसके लिए उन्हें कृषि विभाग से बीज एवं अन्य आवश्यक आदान सामग्री प्राप्त हुई।

कृषक अरुण भगत ने बताया कि मक्का की इस किस्म से प्रति हेक्टेयर लगभग 35 हजार रुपये तक शुद्ध लाभ प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि परंपरागत धान की अपेक्षा मक्का की खेती में कम पानी की आवश्यकता होती है तथा उत्पादन लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है। शासन की योजनाओं से मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग से वे पहली बार फसल परिवर्तन करते हुए मक्के की खेती कर रहे हैं। कृषक अरुण भगत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फसल विविधिकरण किसानों के लिए लाभदायक है।

उल्लेखनीय है कि फसल विविधीकरण की यह रणनीति कृषि क्षेत्र में स्थायित्व, जल संरक्षण तथा किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 05:19:53
Privacy-Data & cookie usage: