रायपुर : मुढ़ीपार के श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू के जीवन में आई नई रोशनी

www.khabarwala.news

schedule
2025-05-11 | 19:25h
update
2025-05-11 | 19:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रायपुर : मुढ़ीपार के श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू के जीवन में आई नई रोशनी

रायपुर 11 मई 2025

Advertisement

सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में  स्थानीय नागरिकों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इसी कड़ी में ग्राम मुढ़ीपार के निवासी श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू ने शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान ही दोनों का श्रम कार्ड जारी कर दिया। श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू ने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड के अभाव में उन्हें रोजी-मजदूरी के कार्यों में उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा था। अब श्रम कार्ड प्राप्त होने से वे श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी नीतियों की प्रभावशीलता का प्रमाण है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 00:29:52
Privacy-Data & cookie usage: