छत्तीसगढ़’रायपुर,कंटेनर में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, दो मजदूरों की जलकर मौत, एक ने खिड़की तोड़कर बचाई जान

www.khabarwala.news

schedule
2025-05-11 | 19:39h
update
2025-05-11 | 19:40h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़’रायपुर,कंटेनर में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, दो मजदूरों की जलकर मौत, एक ने खिड़की तोड़कर बचाई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर इलाके एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भारतमाला सड़क परियोजना पर काम कर रही शालीमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से कंटेनर में आग लग गई, जिसमें दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक ने खिड़की तोड़कर किसी तरह जान बचाई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंची और क्षेत्री पुलिस जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ. अमरोहा (उत्तर प्रदेश) निवासी बिलाल अली, फरमान अली और शहदाब अली शालीमार कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी कर रहे थे. तीनों कंटेनर के बाहर खाना बना रहे थे, लेकिन बारिश शुरू होने पर वे सिलेंडर को अंदर ले गए. इसी दौरान गैस लीकेज की वजह से आग कंटेनर में फैल गई.

Advertisement

तीनों ने कंटेनर से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन मुख्य दरवाजे के पास सिलेंडर रखे होने के कारण रास्ता बंद हो गया. वहीं पीछे का दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे वे अंदर ही फंस गए. आग और धुएं की वजह से तीनों बेहोश होने लगे. इसी बीच बिलाल अली ने साहस दिखाते हुए खिड़की तोड़ी और सिर बाहर निकालकर लोगों से मदद की गुहार लगाई. लोगों ने तत्काल उसे खिड़की से बाहर खींच लिया.

हालांकि तब तक फरमान अली और शहदाब अली की दम घुटने और झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की c

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 20:50:19
Privacy-Data & cookie usage: