www.khabarwala.news
रायपुर@khabarwala.news ‘ब्रेनिश अबेकस मेगाफेस्ट 2025’ का आयोजन रविवार 27 अप्रैल 2025 को हुआ। इसमें ब्रेनिश-अबेकस के राज्यभर के करीब 1300 से ज्यादा बच्चे रायपुर में जुटे। गणित के अंकों की गणनाओं की इस प्रतियोगिता में दीपा मैम ब्रेनिश अबेकस क्लास के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियन ट्रॉफी सहित अनेक वर्गों में बच्चों ने प्रतियोगिताएँ जीतीं। साथ ही बच्चों ने गणित की गणनाओं का नया रिकॉर्ड भी ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज करवाया। इस अवसर पर बच्चों को अबेकस की ग्रेजुएशन उपाधि भी प्रदान की गई।
दीपा मैम ने बताया कि अबेकस बिना केल्कूलेटर से गणितीय गणनाएं करने की एक पद्धति है। इसके नियमित अभ्यास से बच्चे गणित की कठिन गणनाएँ बिना कैल्कुलेटर से कर सकते हैं। साथ ही अनेक बौद्धिक क्षमताएँ भी उनमें विकिसित हो जाती हैं। अबेकस की इस प्रतियोगिता में गणित के गुणा, भाग, जोड़, घटाने के सवाल चंद क्षणों में पूरा करना होता है। लंबे-लंबे सवाल कम से कम समय में हल कर बच्चे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में अपार क्षमताएँ होती हैं, उन्हें लगातार सही दिशा में अभिप्रेरित करने की जरूरत है। इस तरह की प्रतियोगताओं का मूल उद्देश्य भी यही है। दीपा मैम ने बताया कि अबेकस गणित के साथ सभी विषयों के लिए उतना ही जरूरी है। अबेकस को पूर्ण रूप से सीखने में करीब 3 साल का वक्त लगता है। यह धैर्य, एकाग्रता और नियमित अभ्यास से ही संभव है।