जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, 26 मौतें, आतंकियों ने टूरिस्ट के नाम पूछकर गोली मारी, इजराइल-इटली के 2 टूरिस्ट मारे गए

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-22 | 19:26h
update
2025-04-22 | 19:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, 26 मौतें, आतंकियों ने टूरिस्ट के नाम पूछकर गोली मारी, इजराइल-इटली के 2 टूरिस्ट मारे गए

जम्मू-कश्मीर 22 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने यूपी से आए शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वो हनीमून पर यहां आया था।

Advertisement

आतंकियों ने दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है। घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे राजभवन में सेना और प्रशासन के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली है। पहलगाम हमले के विरोध में जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बुधवार को जम्मू बंद बुलाया है। NIA की टीम बुधवार को हमले की जांच के लिए पहलगाम पहुंचेगी। पहलगाम की घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और दूसरे शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।

मरने वालों के नाम
1. मनुज नाथ (कर्नाटक)
2. शिवम मोगा (कर्नाटक)
3. लेफ्टिनेंट विंजय नरवाल (हरियाणा)
4. हिमांशी नरवाल (हरियाणा)
5. शुभम द्विवेदी (यूपी)
6. दिलीप डेसले (महाराष्ट्र)
7. अतुल मोहने (महाराष्ट्र)
8. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग)
9. सुदीप नेवपाने (नेपाल)
10. बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (यूएई)
11. संजय लेले
12. हिम्मत कलाथय
13. प्रशांत कुमार
14. मनीष रंजन (हैदराबाद)
15. रामचन्द्रन
16. शलिंदर कल्पिया
​​​​​​​17. दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)

घायलों के नाम
1. विनो भट्ट (गुजरात)
2. एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र)
3. अभिजवन राव (कर्नाटक)
4. संतरू (तमिलनाडु)
5. साहसी कुमारी (उड़ीसा)
6. डॉ. परमेश्वर
7. माणिक पाटिल
8. रिनो पांडे

इमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है। श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है। ​​​​

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 20:50:37
Privacy-Data & cookie usage: