रायपुर : गोह के अवैध शिकार के मामले में दो नाबालिग पकड़ाए

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-19 | 19:48h
update
2025-04-19 | 19:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रायपुर : गोह के अवैध शिकार के मामले में दो नाबालिग पकड़ाए

रायपुर, 19 अप्रैल @khabarwala.news/ धरमजयगढ़ वनमंडल के बायसी इलाके में वन विभाग की टीम ने गोह (Bengal Monitor Lizard) के अवैध शिकार के मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा है। यह कार्रवाई 18 अप्रैल को की गई, जब वन कर्मचारी नियमित गश्त पर थे। वन विभाग ने इस पूरे मामले को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग गोह को मारकर साल के पत्तों में छिपाकर ले जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गोह को मारकर घर ले जा रहे थे ताकि उसे पका कर खा सकें। उन्होंने यह भी कबूला कि करीब छह महीने पहले भी उन्होंने एक गोह का शिकार किया था। वन विभाग ने मौके से मरी हुई गोह, टांगी (हथियार) और साल के पत्ते जब्त किए। गोह का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक की निगरानी में किया गया। दोनों नाबालिगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया। इसके बाद मेडिकल जांच के लिए उन्हें सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ भेजा गया। जांच के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड में किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 अप्रैल 2025 तक के लिए बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.05.2026 - 10:07:47
Privacy-Data & cookie usage: