प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन,आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना,17 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम का सितम…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-14 | 11:55h
update
2025-04-14 | 11:55h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन,आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना,17 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम का सितम…

raipur@khabarwala.news

रांची।  प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। रात में ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement

16 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की माने तो 14, 15 और 16 अप्रैल तक राज्य के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा पश्चिमी क्षेत्र यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 14 अप्रैल को जहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने, बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसके साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो में भी 14 अप्रैल को जहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहेगी तो दूसरी ओर वर्षापात के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना है, इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

17 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम में उलटफेर

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार इन जिलों में 17 अप्रैल तक मौसम में उलटफेर होने की संभावना है और बिजली गिरने व तेज हवा बहने को ले अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि इन जिलों के लोगों को मौसम में परिवर्तन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर मेघगर्जन के दौरान बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

बारिश की वजह से फसलों को नुकसान

रुक-रुककर हो रही वर्षा ने ठंड बढ़ा दी है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें भी प्रभावित हुईं हैं। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षापात 26 मिमी गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया।

बोकारों में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 12:21:56
Privacy-Data & cookie usage: