सुशासन तिहार बना जनसंवाद और समाधान का सशक्त माध्यम…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-14 | 14:16h
update
2025-04-14 | 14:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सुशासन तिहार बना जनसंवाद और समाधान का सशक्त माध्यम…

raipur@khabarwala.news

  • त्वरित निराकरण पर पिंकी और ब्रजेश ने दिया धन्यवाद

बलरामपुर 11 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को पारदर्शी व मजबूत बनाने तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की इस पहल से आमजनों को उनकी जरूरतों, व समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार को व्यापक स्तर पर आमजनों का समर्थन मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में उत्साह से आवेदन देने पहुंच रहे हैं।

Advertisement

सुशासन तिहार के प्रथम चरण की इस कड़ी में नगरपालिका बलरामपुर के अंतर्गत नगरपालिका परिषद कार्यालय में लोग अपनी आवश्यकताओं, जरूरतों व मांगो की पूर्ति के लिए आवेदन करने पहुँचे। लोगों द्वारा विधिवत आवेदन भरकर समाधान पेटी में अपना आवेदन डाला गया है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद कार्यालय में ही प्रथम चरण के अंतिम दिवस सुशासन तिहार में आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड के बनाने के लिए शिविर लगाई गई। इसमें आवेदकों द्वारा प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

श्रम कार्ड बनवाने के लिए आई पिंकी विश्वास ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत नगरपालिका परिषद कार्यालय में आवेदन डालने आई थी, जिसके त्वरित निराकरण हुआ और मेरा श्रम कार्ड मुझे तत्काल बनाकर दिया गया। इसी प्रकार बृजेश गुप्ता भी अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन लेकर आये थे, जिसका मौके पर ही निराकरण कर राशनकार्ड बनाकर प्रदान किया गया। श्रीमती पिंकी एवं बृजेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा चलाये जा रहे सुशासन तिहार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारी समस्या का तत्काल निकराकरण किया गया है, इसी प्रकार और लोगों के समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद दिया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 02:08:20
Privacy-Data & cookie usage: