आज का राशिफल 11 अप्रैल 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-11 | 03:42h
update
2025-04-11 | 03:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 11 अप्रैल 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशि : काम और कमाई में आज लाभ का संयोग बनेगा

मेष राशि के लिए आज का दिन करियर और कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता हासिल करेंगे। मेहनत और कार्यकुशलता से आपको आज काम से लाभ मिलेगा। कमाई में आपकी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं।

वृषभ राशि : आज का दिन बढ़िया रहेगा

वृषभ राशि : आज का दिन बढ़िया रहेगा

वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बैठाकर चलना फायदेमंद रहेगा। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप किसी बाहरी क्षेत्र से लाभ पा सकेंगे। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके जीवनसाथी को आज को सफलता मिलनेगी जिससे आपका मन आज प्रसन्न होगा। सेहत के मामले में भी आज आप अनुकूल स्थिति का लाभ पाएंगे।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि : रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा

मिथुन राशि : रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम और कमाई के मामले में लाभदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर काफी सोच-विचार में रहेंगे। नौकरी में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा आपको आज कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। कमाई में भी आज आपके वृद्धि होगी और घर में भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ लाभदायक रहेगा।

 

कर्क राशि : आमदनी आज अच्छी रहेगी

कर्क राशि : आमदनी आज अच्छी रहेगी

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा और आपका मन प्रसन्न होगा। आपका कारोबार व्यवसाय आज अच्छा चलेागा। आपकी आमदनी भी आज अच्छी रहेगी और इसके साथ ही आप सुख-साधनों का भी आनंद ले पाएंगे। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। लव लाइफ में खुशी पाएगे।

Advertisement

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को लौंग वाला पान अर्पित करें।

 

सिंह राशि : दिन आनंददायक रहेगा

सिंह राशि : दिन आनंददायक रहेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। लव लाइफ कोई परेशानी चल रही है तो आप उसे दूर कर पाने में सफलता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम करने और सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

 

कन्या राशि : वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा

कन्या राशि : वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन आपका अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे और आपको इसका अच्छा प्रतिफल मिलेगा।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

तुला राशि : खर्चे कम होंगे और आमदनी अच्छी रहेगी

तुला राशि : खर्चे कम होंगे और आमदनी अच्छी रहेगी

तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लेकिन आपको आज अपनी भावनाओं को दबाने से बचना चाहिए। कोई बात मन मे हैं तो इस पर चर्चा करना फायदेमंद होगा। खर्चे कम होंगे और आमदनी ठीक रहेगी। आप पॉपर्टी में निवैश करने का विचार बना सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद और कहासुनी हो सकता है।

 

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि,कोई अच्छी खबर मिलेगी

वृश्चिक राशि,कोई अच्छी खबर मिलेगी

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बन रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको आज मन पसंद भोजन भी मिल सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

 

धनु राशि : ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा

धनु राशि : ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में आज वैसे काम का अधिक दबाव रहेगा। आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। लव लाइफ मे आज प्रेमी से कुछ भी सोच समझकर बोलें नहीं तो आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। सेहत के मामले मे आपको आज अपना ध्यान रखना होगा, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

 

मकर राशि : व्यापार में सफलता मिलेगी

मकर राशि : व्यापार में सफलता मिलेगी

मकर राशि के जातकों को आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी भी बढेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और शत्रु आपके प्रभाव से शांत रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः मंत्र का जप करें।

 

कुंभ राशि : दिन आपका खुशियों भरा रहेगा

कुंभ राशि : दिन आपका खुशियों भरा रहेगा

कुंभ राशि के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन कुछ परेशान होगा लेकिन आमदनी भी बढेगी इसलिए तनाव न लें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों से संबंधित किसी चिंता परेशानी का हल निकल सकता है।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

 

 

मीन राशि :दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

मीन राशि :दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

आज मीन राशि के जातको के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कमाई और खर्च में तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में आज अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताने को मिलेंगे, जिससे आप खुश होंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको परेशानी हो सकती है। खानपान के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से वाद विवाद से बचना चाहिए।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 02:41:41
Privacy-Data & cookie usage: