ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-10 | 13:42h
update
2025-04-10 | 13:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  • जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरित

    राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025।डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सीता के आश्रित ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में कलश जल यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव ने महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों एवं विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। पद्मश्री फूलबासन यादव ने कहा कि आने वाले पीढ़ी के लिए हमें जल को संरक्षित रखना होगा। सभी नागरिकों को पौधरोपण के साथ हर घर में सोक पिट बनाना होगा, जिससे जल का संरक्षण किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा जल संरक्षण एवं गांव में तालाब व डबरी निर्माण, नालों के चेक टाइम निर्माण कर जल का संचय करने के लिए प्रेरित किया गया। डीईओ द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी एवं जल संरक्षण की दिशा में विशेष कार्य करने के लिए महिला स्वसहायता समूह को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 05:04:18
Privacy-Data & cookie usage: