स्कूल के समीप तम्बाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कोटपा अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-10 | 13:41h
update
2025-04-10 | 13:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
स्कूल के समीप तम्बाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कोटपा अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश…

raipur@khabarwala.news

  • कलेक्टर ने पोषण पखवाड़ा के संबंध में बैठक ली
  • – नशे के शिकंजे से बच्चों को दूर रखने के लिए करें कार्य : कलेक्टर
  • – बच्चों के सुपोषण के लिए होंगे विविध आयोजन
  • – जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान
  • – बच्चों में कुपोषण को रोकने तथा मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए की गई चर्चा
  • – बच्चों के सुपोषण के लिए लिया गया संकल्प
Advertisement

    राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 8 अप्रैल 22 अप्रैल तक आयोजित पोषण पखवाड़ा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग एवं नगरीय निकाय विभाग संयुक्त रूप से स्कूलों के आस-पास गुटखा, तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो नशे के शिकंजे में फंस गये है, उनके पुनर्वास की जरूरत है। यह बहुत जरूरी है कि बच्चे नशे की ओर प्रवृत्त नहीं हो, इसके लिए टीम बनाकर कार्य करें। तम्बाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कोटपा अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण पखवाड़ा अंतर्गत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार के संबंध में जनसहभागिता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। इस अवसर पर सभी ने बच्चों के सुपोषण के लिए संकल्प लिया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बताया कि जिले में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 22 अप्रैल को पोषण पखवाड़े का समापन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य से संबंधित कैलेण्डर का पालन करते हुए बच्चों के लिए विविध जागरूकता कार्यक्रम चलाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में जीवन के प्रथम 1000 दिवस अंतर्गत गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जाएगी। पोषण ट्रैकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों की मानिटरिंग की जा रही है। पोषण भी पढ़ाई भी की थीम पर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्य किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के तहत सायकल रैली, बाईक रैली, पोषण रथ, एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे की रोकथाम, हमर स्वस्थ लईका, एनिमिया जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी एवं शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.05.2026 - 02:49:55
Privacy-Data & cookie usage: