शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी गिरफ्तार …

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-09 | 08:59h
update
2025-04-09 | 08:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी गिरफ्तार …

raipur@khabarwala.news

  •  आरोपी जयेश पटेल को थाना भिलाई नगर पुलिस ने बेमेतरा से किया गिरफ्तार 

 भिलाई नगर जिला दुर्ग (छ.ग.):  प्रार्थीया/ पीड़िता को आरोपी जयेश पटेल पिता अशोक पटेल निवासी ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 30.08.2021 से 20.09.2024 तक सेक्टर 07 ग्राउंड के पास झाड़ी भिलाई एवं अन्य स्थानो पर कई बार शारीरिक संबंध बनाकर उसके साथ शादी करने से इंकार किया है जिसके संबंध मे प्रार्थिया की लिखित शिकायत पत्र पर अपराध धारा 376(2)(एन) भादवि. 69 बीएनएस. )का घटित करना पाये जाने से आरोपी जयेश पटेल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया जिसमे प्रकरण महिला संबंधी अपराध का होना पाये जाने से घटना को गंभीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करने के संबंध मे दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर एवं श्री सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर पुलिस को प्रकरण मे संलिप्त आरोपी जयेश पटेल के अपने गृह ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा मे होने की सूचना प्राप्त हुयी जिस पर थाना भिलाई नगर से टीम रवाना कर आरोपी जयेश पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा को उनके निवास से हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना को कारित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है |

उक्त कार्यवाही मे उनि. नीता राजपुत , उनि. मन्नु लाल यादव , प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह, अनिल गुप्ता की भुमिका महत्वपूर्ण रही |

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 23:30:14
Privacy-Data & cookie usage: