कलेक्टोरेट गार्डन में पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु लगाए गए सकोरे…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-09 | 15:15h
update
2025-04-09 | 15:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टोरेट गार्डन में पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु लगाए गए सकोरे…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  • कलेक्टर ने नगरवासियों से पक्षियों के लिए अपने घरों में सकोरे लगाने की अपील की

    राजनांदगांव 09 अप्रैल 2025।ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टोरेट के गार्डन में पक्षियों के लिए दाना- पानी हेतु सकोरे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट के खुबसूरत गार्डन में पक्षियों का वास है। यहां की हरीतिमा और वृक्षों से कलेक्टोरेट आने वाले आगंतुकों को भी इस गर्मी के मौसम में शीतल छांव मिलती है। पक्षियों का कलरव और चहल- पहल बनी रहे, इसके लिए कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मिलकर कलेक्टोरेट गार्डन में पक्षियों के लिए सकोरे लगाए हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नगरवासियों से पक्षियों के लिए अपने घरों में सकोरे लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती हुई गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशु-पक्षियों को भी पानी देने की जरूरत है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रकृति, जैव विविधता, जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए हम सभी की सहभागिता होनी चाहिए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 10:34:06
Privacy-Data & cookie usage: