महापौर मधुसूदन यादव वार्डों के शिविर में पहुंचकर जनमानस से की चर्चा, आवेदन की जानकारी लेकर कहा कि समस्या का होगा समाधान…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-08 | 17:28h
update
2025-04-08 | 17:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
महापौर मधुसूदन यादव वार्डों के शिविर में पहुंचकर जनमानस से की चर्चा, आवेदन की जानकारी लेकर कहा कि समस्या का होगा समाधान…

raipur@khabarwala.news

  • सुुशासन तिहार 2025
  • – प्रथम चरण में आवेदन जमा करने वार्डों में आयोजित शिविर में वार्डवासी उत्साह से पहुंचे
  • – पहले दिन मांग एवं शिकायत संबंधी 729 आवेदन हुए प्राप्त
Advertisement

    राजनांदगांव 08 अप्रैल 2025।जनमानस की समस्याओं का समाधान करने, शासन की योजनाओं का लाभ देने तथा जनता से सीधे संवाद करने छत्तीसगढ़ शासन की पहल सुशासन तिहार 2025 का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और प्रथम चरण में समस्या संबंधी आवेदन देने के लिये वार्डों में आयोजित शिविर में वार्डवासी उत्साह से पहुुंचे तथा अपनी समस्या व मांग के संबंध में आवेदन जमा किया। आज पहले दिन नगर पालिक निगम राजनांदगांव 51 वार्ड में आयोजित शिविर में 729 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में निगम के कर्मचारी निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर जनमानस का आवेदन लेकर उन्हें विधिवत पावती दिया। महापौर श्री मधुसूदन यादव विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वार्डवासियों से रूबरू हुए और उनकी समस्या के संबंध मे चर्चा कर आवेदन जमा करने कहा।

सुशासन तिहार 2025 के तहत प्रथम चरण में 8 से 11 अपै्रल 2025 तक आवेदन जमा करने शिविर के तहत नगर निगम द्वारा पूरे 51 वार्डों में शिविर लगाया गया, जहां कर्मचारी उपस्थित रह वार्डवासियों को आवेदन के संबंध में जानकारी दिये और आवेदन जमा कर उन्हें पावती भी दी गयी। आज पहले दिन के शिविर में मांग व शिकायत के संबंध में 729 आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, साफ-सफाई के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माण कार्य, अतिक्रमण सहित अन्य मांग एवं शिकायत के संबंध में आवेदन जमा किया। जिनका शिविर के बाद समाधान किया जायेगा।

महापौर श्री यादव ने शिविर में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जनमानस को शासन की योजना का लाभ देने उनकी समस्याओं से अवगत होने एवं उनसे सीधा संवाद करने सुशासन तिहार 2025 आयोजित किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में आवेदन लेने के पश्चात दूसरे चरण में उसका निराकरण किया जायेगा एवं तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई तक आयोजित समाधान शिविरों में नागरिकों को समाधान बता उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज के शिविर में लोग उत्साह से आकर अपनी समस्या से संबंधित आवेदन जमा कर रहे है, जिसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा। उन्होंने जनमानस को शासन की योजना एवं शिविर का लाभ लेने अपील की है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 21:54:05
Privacy-Data & cookie usage: