छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, 8 अप्रैल आखिरी तारीख…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-07 | 10:38h
update
2025-04-07 | 10:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, 8 अप्रैल आखिरी तारीख…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  • छत्तीसगढ़ के 6,732 स्कूलों में दिए जाएंगे प्रवेश
  • इस सत्र में 51,893 सीटों पर एडमिशन का टारगेट

रायपुर : शिक्षा का अधिकार यानी आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण की ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दी गई है। अब आठ अप्रैल तक आवेदन सकते हैं। इसके पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। 2025-26 सत्र में लगभग 92,500 आवेदन मिल चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर के 6,732 स्कूल में प्रवेश दिए जाएंगे। इस सत्र 51,893 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे।

18 जुलाई से 31 जुलाई तक स्कूल में एडमिशन

शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए केजी-वन और कक्षा पहली में प्रवेश के लिए कार्रवाई जारी है। 25 अप्रैल तक नोडल अधिकारी मिले दस्तावेजों की जांच करेंगे। लॉटरी से सीटों का आवंटन एक और दो मई को किया जाएगा।

इसके बाद पांच से 30 मई तक चिह्नित स्कूलों में लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया चलेगी। द्वितीय चरण में नवीन स्कूल पंजीयन, दर्ज संख्या प्रविष्टि एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन दो जून से 16 जून तक किया जाएगा।

फिर छात्र पंजीयन (आवेदन) 20 जून से 30 जून तक होगा। नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच एक जुलाई से आठ जुलाई तक होगा। लॉटरी एवं आवंटन 14 जुलाई से 15 जुलाई को होगा। स्कूल में दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा।

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 17:47:52
Privacy-Data & cookie usage: