संबलपुर में राज्यपाल ने किया लक्ष्मीकांत बेजबरुआ के साहित्य का अवलोकन, दी श्रद्धांजलि…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-07 | 13:56h
update
2025-04-07 | 13:56h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
संबलपुर में राज्यपाल ने किया लक्ष्मीकांत बेजबरुआ के साहित्य का अवलोकन, दी श्रद्धांजलि…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 07 अप्रैल 2025:  संबलपुर में राज्यपाल ने किया लक्ष्मीकांत बेजबरुआ के साहित्य का अवलोकन, दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने संबलपुर प्रवास के दौरान आधुनिक असमिया साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री लक्ष्मीकांत बेजबरुआ के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनके साहित्य का अवलोकन किया और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री लक्ष्मीकांत बेजबरुआ असमिया साहित्य के प्रमुख हस्ती थे। उनका साहित्य न केवल असम की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करता है, बल्कि भारतीय साहित्य में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है। वे असमिया भाषा के पुर्नजागरण के अग्रदूतों में से एक थे और उनकी रचनाएँ आज भी पाठकों के बीच लोकप्रिय है।

राज्यपाल ने कहा कि बेजबरुआ का साहित्य समाज को नई दिशा देने वाला रहा है। उनकी लेखनी ने असमिया भाषा को सशक्त बनाया और उनके साहित्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ न केवल असम, बल्कि पूरे भारत की साहित्यिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 09:49:35
Privacy-Data & cookie usage: