केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दंतेवाड़ा हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-05 | 14:19h
update
2025-04-05 | 14:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दंतेवाड़ा हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दंतेवाड़ा, 05 अप्रैल 2025: केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा जिले में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुँचे। दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली में स्थित हेलीपैड आगमन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुँचे। स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित डीजीपी अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 14:44:39
Privacy-Data & cookie usage: