राजधानी में हो रहे विकास का असर अब प्रदेश में देने लगा दिखाई,प्रॉपर्टी खरीदने वालों की रायपुर पहली पसंद, इस वर्ष 46 हजार संपत्तियों के हुए सौदे

– www.khabarwala.news

schedule
2025-04-04 | 09:17h
update
2025-04-04 | 09:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजधानी में हो रहे विकास का असर अब प्रदेश में देने लगा दिखाई,प्रॉपर्टी खरीदने वालों की रायपुर पहली पसंद, इस वर्ष 46 हजार संपत्तियों के हुए सौदे …

raipur@khabarwala.news

रायपुर। राजधानी के बढ़ रहे दायरे और सुविधाओं के कारण लोग अपने लिए आशियाना यहां बनाना चाह रहे हैं। प्रदेश के साथ अगल-अलग राज्यों के लोगों को रायपुर शहर पसंद आ रहा है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश भर में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री में रायपुर सबसे आगे रहा।

Advertisement

रायपुर में कुल 46 हजार लोगों नें मकान और जमीन खरीदे। पंजीयन विभाग से मिले आंकड़े बता रहे हैं कि बिलासपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां 41 हजार रजिस्ट्री हुई। दुर्ग में 34 संपत्तियां खरीदी-बेची गईं।

रायपुर के 46 हजार संपत्तियों को खरीदने वालों में से 10 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो प्रदेश के बाहर के हैं। इससे साफ है कि राजधानी में हो रहे विकास का असर लोगों को दिखने लगा है। रायपुर के पंजीयन विभाग को इस साल लक्ष्य के विरुद्ध 90.12 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त हुई है।

पिछले वर्ष से कम रजिस्ट्री

बता दें कि राजधानी में प्रदेश भर से ज्यादा रजिस्ट्री हुई है, लेकिन बीते साल से आंकड़ा काफी कम है। बीते साल 72,604 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई थी। इस साल 46,589 संपत्ति की रजिस्ट्री हुई है। 2024-25 वित्तीय वर्ष में 26,015 संपत्तियों की रजिस्ट्री कम हुई हैं। इसके पीछे अवैध प्लाटिंग और सुगम एप में हुई सख्ती के कारण रजिस्ट्री के आंकड़े गिर गए हैं।

बीते साल से आय में आगे

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 72 604 संपत्तियों की रजिस्ट्री के साथ रायपुर पहले नंबर पर था। 2022-24 साल 65654 संपत्तियों के सौदे हुए थे। यह संख्या गिर कर 46,589 पर आ गई, लेकिन आय में 15.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्तीय वर्ष में 110481.44 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है।

नए मास्टर प्लान के तहत बोरियाकला एजुकेशन हब, कचना प्रीमियम रेसिडेंशियल जोन, गिरौद को लाजिस्टिक हब, टाटीबंध को ट्रांसपोर्टेशन जोन, राजधानी का तेजी से ग्रोथ हो रहा है। इसलिए लोग अपना अशियाना रायपुर में बनाना चाहते हैं। – पंकज लाहोटी, अध्यक्ष, क्रेडाई

आवासीय प्लाटों की ज्यादा हुई बिक्री

अहम बात यह है कि अन्य प्रदेश के लोग भी रायपुर में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं। बीते एक साल में सबसे ज्यादा बिक्री आवासीय प्लाटों की हुई है। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों की रिआयती फ्लैट भी बिके हैं। इससे अब बड़े मैट्रो शहरों की तरह स्वतंत्र मकानों के साथ फ्लैट कल्चर भी डवलप हुआ है। राजधानी में अभी 20 लाख से लेकर 6 करोड़ तक के फ्लैट बिके हैं।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 17:37:10
Privacy-Data & cookie usage: