यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 3 माह में 20,145 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 85 लाख रूपये सें अधिक समन शुल्क वसूल किया गया…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-04 | 06:42h
update
2025-04-04 | 06:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 3 माह में 20,145 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 85 लाख रूपये सें अधिक समन शुल्क वसूल किया गया…

raipur@khabarwala.news
  • *सबसे अधिक दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट चलाते 3926 चालकों पर कार्यवाही किया गया*
  • *”आपरेशन- सुरक्षा” अभियान के तहत 141 शराब पीकर वाहन चलाते, माल वाहक में सवारी ले जाते 53 एवं 69 भारी वाहन नो एंट्री में प्रवेश करने वालों पर कार्यवाही कि गयी।*
  • *संदिग्ध वाहनो की भी चेकिंग की जा रही है साथ ही वाहन में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर वाहन चालन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।* 
  • *यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालको से अपील करती है कि अपने एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमो का पालन कर वाहन चलाये और अपने दायित्वों का निर्वहन करें।* 

दुर्ग: पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यातायात नियमो का पालन न करने वाले पर सख्ती बरतने के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग, सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), श्री सतानंद विध्यराज* के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत *03 माह में कुल-20145 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए *85लाख 48 हजार रूपये* समन शुल्क वसूल किये गये है। यातायात पुलिस के इस कार्यवाही में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट ना लगाने सें और किसी दुर्घटना में होनी वाली मौत को कम करने के लिये हेलमेट पर सख्ती हेतु कुल -3926 वाहन चालको पर एवं सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न करने आवागमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले 2891 वाहन चालको पर मोटर व्हीकट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति वाहन चालन, मोबाईल का उपयोग करते वाहन चलाने वाले, यातायात संकेत का उल्लंघन करने वाले, चार पहिया वाहन काली फिल्म लगाने वाले एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जा रही है, *साथ ही संदिग्ध वाहन एवं वाहनो में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर घूमने वाले वाहन चालको के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु संबधित थानो के सुपुर्द किया गया।*

साथ ही *”आपरेशन – सुरक्षा”* अभियान के तहत 141 नशे में वाहन चलाते, 53 माल वाहक में सवारी ले जाते, एवं 69 नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर कार्यवाही की गयी।

यातायात पुलिस दुर्ग यातायात पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वें स्वयं एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.07.2026 - 17:38:39
Privacy-Data & cookie usage: