5, 6, 7 व 8 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी…

www.khabarwala.news

schedule
2025-04-03 | 07:54h
update
2025-04-03 | 07:54h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
5, 6, 7 व 8 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी…

raipur@khabarwala.news

 हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के पांच जिलों में आगामी दो दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मैदानों और निचले पहाड़ी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला की रिपोर्ट के अनुसार 5 और 8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 5 से 8 अप्रैल के बीच अन्य दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Advertisement

मैदानों में गर्मी की मार, बढ़ेगा तापमान

निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है। अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस और बढ़ने का अनुमान है। इससे गर्मी और ज्यादा महसूस की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। अप्रैल से जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लू वाले दिन पिछले वर्षों की तुलना में 10-20% अधिक हो सकते हैं। विशेष रूप से ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और किन्नौर जिलों में यह प्रभाव ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

शिमला: 11.8

सुंदरनगर: 9.9

भुंतर: 7.6

कल्पा: 4.0

धर्मशाला: 11.5

ऊना: 7.9

नाहन: 17.7

केलांग: 0.5

मनाली: 8.1

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

ऊना: 34.0

धौलाकुआं: 33.1

सुंदरनगर: 30.8

कांगड़ा: 30.6

मंडी: 29.6

नाहन: 29.2

सोलन: 29.0

धर्मशाला: 27.0

शिमला: 23.0

केलांग: 10.9

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से रास्ते बंद हो सकते हैं, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी और लू से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.05.2026 - 05:11:05
Privacy-Data & cookie usage: