मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- 6 राज्यों में खूब चलेगी आंधी, बरसेंगे बादल…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-31 | 06:42h
update
2025-03-31 | 06:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- 6 राज्यों में खूब चलेगी आंधी, बरसेंगे बादल…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली। मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है। आमतौर पर होली के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है, लेकिन शायद ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि मार्च की गर्मी मई-जून का अहसास कराएगी। देश के कई हिस्सों में मार्च में ही तापमान 40 के पार चला गया है।

Advertisement

मौसम विभाग ने पहले ही अप्रैल को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अप्रैल की गर्मी इस बार रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। हालांकि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तेज हवा से भी नहीं पड़ा असर

बीते 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और असम में काफी तेज हवाएं चलीं। इन हवाओं ने धूप में निकलने वालें लोगों को फौरी तौर पर तो राहत दे दी, लेकिन झुलसाने वाली गर्मी से इतनी आसानी से राहत नहीं मिलने वाली। पश्चिम बंगाल में तो काफी गर्म हवाएं चल रही हैं।

हर रोज अधिकतम तापमान दर्ज होने का रिकॉर्ड टूट रहा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, महाराष्ट्र के चंद्रपुर और ओडिशा के संबलपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से तमिलनाडु तक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी और नगालैंड में चक्रवात संचालन बना हुआ है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 3 अप्रैल तक बिजली चमकने, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

31 मार्च को गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में वज्रपात की संभावना जताई गई है। 1, 2 और 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बिजली चमकने की संभावना है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालीय क्षेत्र, मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत समेत दक्षिणी प्रायद्वीप और महाराष्ट्र में 3 अप्रैल में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। लेकिन उत्तर पश्चिम भारत में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी तापमान में होगी।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.03.2025 - 06:54:47
Privacy-Data & cookie usage: