आज का राशिफल 29 मार्च 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

www.khabarwala.news

schedule
2025-03-29 | 02:45h
update
2025-03-29 | 02:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज का राशिफल 29 मार्च 2025 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशि वालों को खर्च पर काबू रखना होगा

मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानी देने वाला हो सकता है। वैसे आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में भाइयों और परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आज आपको अपने खर्च पर भी काबू रखने की जरूरत है।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

 

वृषभ राशि, उधार लेन देन से आपको बचना होगा

वृषभ राशि, उधार लेन देन से आपको बचना होगा

वृषभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, क्योंकि वह पैसा आपको वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज शाम के समय दोस्तों और संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

 

 

मिथुन राशि, आपका जीवन आज सुखद रहेगा

मिथुन राशि, आपका जीवन आज सुखद रहेगा

मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना होगा। आज आपको किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ भी आज मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

 

कर्क राशि, शुभ और मंगलकारी रहेगा दिन

कर्क राशि, शुभ और मंगलकारी रहेगा दिन

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी भी मामले में सोच-समझकर बोलें तो बेहतर होगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अधिक सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी भी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

Advertisement

 

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

सिंह राशि,लाभ और अच्छी खबर पाएंगे

सिंह राशि,लाभ और अच्छी खबर पाएंगे

आज शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिलेगी। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में सफलता पाएंगे। वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मान सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई अटका काम भी आज पूरा होगा।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशि, सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें

कन्या राशि, सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें

कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपने शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचना होगा। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपका खर्च भी आज बढा रहेगा। किसी वजह से आपको अपनी योजना में परिवर्तन करना होगा और कोई कम टल सकता है।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना आपके लिए शुभ और लाभदायक रहेगा।

 

तुला राशि,आर्थिक लाभ प्राप्त होगा

तुला राशि,आर्थिक लाभ प्राप्त होगा

तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन पुराने काम को निपटाने का रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई बेहतर मौका आ सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी होगा।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं अथवा अन्न का दान दें।

 

वृश्चिक राशि, अचानक धन खर्च होगा

वृश्चिक राशि, अचानक धन खर्च होगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नरम गरम रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों से सहयोग पाएंगे। माता के साथ आपका संबंध मधुर और अनुकूल रहेगा।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंदिर में दीप का दान करें।

 

धनु राशि, कोई अच्छी खबर मिल सकती है

धनु राशि, कोई अच्छी खबर मिल सकती है

आज शनिवार का दिन धनु राशि के लिए करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आज इस मामले में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

 

मकर राशि, आनंदपूर्वक समय बीतेगा

मकर राशि, आनंदपूर्वक समय बीतेगा

मकर राशि के लिए आज मार्च का अंतिम शनिवार लाभदायक रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कामकाज में व्यस्त होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार में आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। आज आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी पर भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। आपको आज पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोट खिलाएं।

 

कुंभ राशि,सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है

कुंभ राशि,सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपनी सेहत के प्रति आज सजग रहना होगा। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। आज आप अपने बच्चों को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंध भी मधुर रहेगा। यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

 

 

मीन राशि, पार्टनरशिप के काम में लाभ पाएंगे

मीन राशि, पार्टनरशिप के काम में लाभ पाएंगे

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। अगर आप आज अपने घर से दूर कोई संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आपको आज किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। मन पसंद भोजन भी मिलेगा।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और रोटी खिलाएं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.03.2025 - 03:09:46
Privacy-Data & cookie usage: